हिंदी
नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दनकौर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि अनुज नामक व्यक्ति ने रविवार रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके ताऊ का बेटा विनोद 14 जुलाई को बाइक से हिरनौटी नहर के पास से गुजर रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी।
रिपोर्ट के मुताबिक, विनोद को बेहद गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Published : 17 July 2023, 2:07 PM IST
No related posts found.