हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को फिर बड़ा झटका लगा है। सपा नेता और एमएलसी अशोक बाजपेयी और अंबिका चौधरी ने से इस्तीफा दे दिया। अशोक वाजपेयी और अंबिका चौधरी ने सभापति रमेश यादव को अपना त्यागपत्र सौंपा।
एमएलसी अशोक बाजपेयी ने कहा, ''मैंने अपना इस्तीफा समाजवादी पार्टी में नेताजी (मुलायम सिंह) की हो रही उपेक्षा के कारण दिया है। जिसने पार्टी को खड़ा किया, आज पार्टी में उसी को दरकिनार किया जा रहा है।' अशोक बाजपेई सपा के बड़े नेताओं में गिने जाते थे। वे मुलायम के करीबी माने जाते हैं।
राज्य में समाजवादी पार्टी के तीन और बहुजन समाजवादी पार्टी से एक नेता पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। सपा से इस्तीपा देने वाले यशवंत सिंह, बुक्कल नवाब, सरोजनी अग्रवाल और बसपा के ठाकुर जयवीर सिंह शामिल हैं।
वाजपेयी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के नजदीक माने जाते थे साथ ही उन्हें पार्टी में एक ब्राह्मण चेहरे के रुप में भी देखा जाता है।
Published : 9 August 2017, 1:44 PM IST
No related posts found.