हिंदी
बुलंदशहर: बुलंदशहर के जहांगीराबाद इलाके में सोमवार शाम एक बरामदे की जर्जर छत गिरने से नौ लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रशांत कुमार भारती ने बताया जहांगीराबाद पालिका क्षेत्र में वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में सोमवार शाम कुछ बच्चे छत वाले एक बरामदे में खेल रहे थे, तभी बरामदे की छत नीचे गिर गयी जिससे वहां बैठे लोग घायल हो गए।
एक स्थानीय नागरिक ने बताया छत काफी पुरानी थी जिसके गिरने की वजह से कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में ज्यादातर बच्चे हैं।
Published : 25 July 2023, 8:34 AM IST
Topics : उत्तर प्रदेश घायल जर्जर जहांगीराबाद इलाके बरामदे बुलंदशहर
No related posts found.