हिंदी
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा इलाके में पांच साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को पांच साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी उसका पड़ोसी मोहित (20) उसे किसी बहाने से अपने घर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि लड़की ने बाद में अपने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published : 21 September 2023, 11:15 AM IST
No related posts found.