हिंदी
नोएडा: दादरी थाना क्षेत्र के रूप बांसगांव में रविवार को एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दादरी के रूप बांसगांव में मोबीन अहमद की कबाड़ की गोदाम में आग लग गई।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है और आग लगने से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।
दमकल अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।
Published : 15 January 2024, 12:32 PM IST
Topics : आग उत्तर प्रदेश कबाड़ गोदाम दमकल दादरी थाना नोएडा बाँसगाव भीषण विभाग
No related posts found.