हिंदी
पीलीभीत: कांवड़ियों के एक समूह ने सोमवार को आरोप लगाया कि पीलीभीत मंडी समिति में एक अन्य समुदाय के सदस्यों ने उन पर जूठा सेब फेंका। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना के तुरंत बाद कांवड़ियों ने प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सूचना पाते ही सुनगढी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।
सुनगढ़ी के थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि हालांकि दोनों आरोपियों ने दावा किया कि उन्होंने सड़ चुके सेब जमीन पर फेंके थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उन पर कथित तौर पर शांति भंग करने के लिए जुर्माना लगाया गया है।
Published : 25 July 2023, 8:28 AM IST
No related posts found.