औरैया जा रहे पूर्व सीएम अखिलेश यादव को पुलिस ने रोका, सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

औरेया के लिए रवाना हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव को आज पुलिस ने उन्नाव में रोक दिया। इससे नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने खूब किया हंगामा।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 August 2017, 11:56 AM IST

कानपुर: औरैया जा रहे पूर्व सीएम अखिलेश यादव को लखनऊ-उन्नाव बार्डर पर एक्सप्रेस-वे टोलप्लाजा पर रोक दिया गया। पुलिस की इस कार्यवाही के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा है। सपा कार्यकर्ताओं का पूर्व सीएम अखिलेश यादव को रोकने के विरोध में प्रदर्शन किया।

हंगामा करते सपा कार्यकर्ता

यह भी पढ़ें: महराजगंज बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किया कमेटी का गठन

औरैया जाने के दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया। पुलिस उन्हें नवाबगंज गेस्ट हाउस लेकर गई है। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज टोल प्लाजा और जाजमऊ में उन्हें रोका गया।

सपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा

बता दें कि औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव नामांकन के दौरान विधायक और विधान परिषद के सदस्यों से हुई पुलिस अभद्रता के मामले में पूर्व सीएम अखिलेश यादव जा रहे थे।

गोरखपुर त्रासदी: पीड़ितों को पहली सांत्वना विपक्ष की ओर से, अखिलेश यादव ने दो-दो लाख देने का किया ऐलान

कार्यकर्ती भी लिये गये हिरासत में

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रोकने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उनके इस रवैये के बाद कई सांसद समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस सपाईयों को चौबेपुर से हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई।

Published : 
  • 17 August 2017, 11:56 AM IST

No related posts found.