हिंदी
बलरामपुर: बलरामपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी एक जीप के पलटने से एक महिला की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने बताया कि गोंडा जिले के बाबागंज झपटपुरवा गांव के कुछ लोग बहराइच दरगाह जा रहे थे। देहात थाना क्षेत्र के देवरिया मोड़ पर अचानक जीप का टायर फट गया, जिससे जीप अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में खाई में पलट गई।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में राजिया (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Published : 4 June 2023, 5:37 PM IST
Topics : 11 घायल जीप देहात थाना पलटी पुलिस बलरामपुर महिला की मौत श्रद्धालु
No related posts found.