हिंदी
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना ट्रांस यमुना कालोनी क्षेत्र में काम पर लगे एक जेसीबी की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गयी। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया ।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि मरने वाली बच्ची की पहचान 14 महीने की खुशी के तौर पर की गयी है ।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद जेसीबी चालक मौके से भाग निकला, पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जेसीबी को कब्जे में ले लिया है।
Published : 9 October 2023, 12:56 PM IST
Topics : आगरा उत्तर प्रदेश कुचल चालक फरार जेसीबी ट्रांस यमुना मासूम बच्ची मौत
No related posts found.