हिंदी
नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय एक छात्र की रविवार रात उस समय अपने घर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई, जब वह ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर संगीत सुनते हुए नृत्य कर रहा था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सेक्टर-20 थाने के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि सेक्टर-29 में रहने वाला सौमित्र विश्वास रविवार रात ईयरफोन लगाकर अपने घर की छत पर संगीत सुनते हुए नृत्य कर रहा था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया।
शुक्ला के मुताबिक, घटना में गंभीर रूप से घायल सौमित्र को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सेक्टर-20 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published : 30 October 2023, 5:47 PM IST
No related posts found.