Uttar Pradesh: बलिया में नाबालिग किशोरी से सामूहिक बलात्कार, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से उसके गांव के ही दो युवकों द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 6 October 2023, 12:12 PM IST
google-preferred

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से उसके गांव के ही दो युवकों द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बैरिया के थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17-वर्षीया दलित किशोरी से उसी के गांव के रहने वाले सालिक सिंह एवं दीपक यादव ने गत दो अक्टूबर की शाम को कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि कथित बलात्कार की घटना के बाद किशोरी की जब तबीयत बिगड़ गई तो उसे दोनों युवकों ने सोनबरसा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

सिंह ने बताया कि चिकित्सक के रेफर करने पर जिला अस्पताल में इलाज कराया गया तथा तीन अक्टूबर को किशोरी को घर पर लाकर छोड़ दिया गया।

उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर सालिक सिंह व दीपक यादव के विरुद्ध सुसंगत धारा में बृहस्पतिवार को नामजद मामला दर्ज किया गया।

सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। दोनों आरोपियों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है।

Published : 
  • 6 October 2023, 12:12 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement