Uttar Pradesh: दोस्त ही बना दोस्त का दुश्मन!

गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने कर्ज लेने वाले अपने दोस्त को फंसाने के लिए बुधवार को कथित तौर पर खुद को बांह में गोली मार ली। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 11 January 2024, 10:48 AM IST
google-preferred

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने कर्ज लेने वाले अपने दोस्त को फंसाने के लिए बुधवार को कथित तौर पर खुद को बांह में गोली मार ली। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना दादरी पुलिस थाना क्षेत्र के कांठ मंडी इलाके में सुबह करीब साढ़े आठ बजे घटी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘व्यक्ति की पहचान तनुज नागर के तौर पर की गई है। उसने करीब दो साल पहले ऋषभ गुप्ता को 15 लाख रुपये का कर्ज दिया था। कर्ज वापसी में देरी हो रही थी। गुप्ता के फोन पर नागर कर्ज वापस लेने उसके घर आया था।’’

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने बताया, ‘‘नागर के साथ उसका एक और दोस्त भी था जो गुप्ता के घर के बाहर खड़ा था और दोनों अंदर बात कर रहे थे। बाद में, नागर ने बंदूक निकाली और अपनी बांह में गोली मार ली जिसके बाद वह घर से बाहर भाग गया।’’

पुलिस कर्मी ने बताया कि घटना को कथित तौर पर गुप्ता को आपराधिक मामले में फंसाने के लिए अंजाम दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि बाद में नागर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और वह खतरे से बाहर है।

पुलिस ने बताया कि मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और कानूनी कार्रवाई शुरू करने से पहले बंदूक के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Published : 
  • 11 January 2024, 10:48 AM IST

Related News

No related posts found.