हिंदी
कानपुर: जिले के बर्रा इलाके में शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में गाय और कुतिया सहित कई जानवरों के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रवींद्र कुमार ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान बर्रा-8, गुजैनी निवासी विजेंद्र मिश्रा (62) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया है।
उन्होंने कहा कि घटना पर संज्ञान लेते हुए, पुलिस ने गाय के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
डीसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक संबंध) में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी ऐसा आरोप लग चुका है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा, 'पुलिस जांच के दौरान, हमें कई सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें मिश्रा को सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न जानवरों के साथ यौन संबंध बनाते हुए देखा जा सकता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वह मानसिक रूप से बीमार है और उसकी चिकित्सा जांच कराने का निर्णय लिया गया है।’’
Published : 8 July 2023, 7:21 PM IST
No related posts found.