हिंदी
सहारनपुर: सहारनपुर जिले के मंडी क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपति ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बृहस्पतिवार को बताया कि मंडी थाना क्षेत्र में स्थित मातागढ़ कालोनी निवासी पवन (62) और उसकी पत्नी पदमा (60) ने बुधवार देर रात जहर खा लिया।
आज सुबह दंपति का पुत्र हार्दिक उन्हें अस्पताल ले गया जहां चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है। वारदात के कारणों का तत्काल पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published : 27 July 2023, 6:46 PM IST
Topics : आत्महत्या जहर पुलिस बुजुर्ग दंपति सहारनपुर
No related posts found.