हिंदी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती पर लखनऊ के जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
लखनऊ: देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जीपीओ पार्क में भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चें भी सीएम योगी से मिलने और उनके साथ फोटो खिचानें के लिए उत्सुक दिखे।
भजन कार्यक्रम के दौरान 'रघुपति राघव राजाराम, सबको सम्मति दे भगवान, और 'वैष्णव जन तो तेने कहिये, की धुन बजाई गई। वहां मौज़ूद सीएम योगी, मंत्री आशुतोष टंडन समेत कई लोग भजन गुनगुनाते देखे गए।
Published : 2 October 2017, 11:31 AM IST
No related posts found.