Uttar Pradesh: दुधवा बफर जोन में दो साल के एक बाघ का शव मिला

दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन की मैलानी रेंज में शुक्रवार को दो साल के एक बाघ का शव मिला है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 April 2023, 8:39 AM IST
google-preferred

लखीमपुर खीरी: दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन की मैलानी रेंज में शुक्रवार को दो साल के एक बाघ का शव मिला है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड निदेशक बी. प्रभाकर ने संवाददाताओं को बताया कि मैलानी रेंज के वन अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह बफर जोन में बाघ को धीरे-धीरे चलते देखा था।

उन्होंने कहा कि बाद में उस बाघ ने गन्ने के खेत में शरण ली जहां से उसका शव मिला है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाघ के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए।

प्रभाकर ने कहा कि एनटीसीए प्रक्रिया के मुताबिक, दुधवा के पशु चिकित्सा विशेषज्ञों- डॉक्टर सुरेश चंद्रा, डॉक्टर दया शंकर और कतर्नियाघाट के डॉक्टर दीपक कुमार की टीम ने बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान दुधवा टाइगर रिजर्व के उप निदेशक डाक्टर रेंगाराजू टी और डब्लूडब्लूएफ से रोहित रवि मौजूद थे।

प्रभाकर ने बताया कि पोस्टमार्टम परीक्षण से मृत्यु का कारण पेट में संक्रमण और विभिन्न अंगों का काम करना बंद होना (टोटल ऑर्गन फेलियोर) पाया गया।

No related posts found.