
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है। सात में से छह सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। वहीं समाजवादी पार्टी को एक सीट पर जीत मिली है।
जिन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है उनमें अमरोहा की नौगावां सादात, बुलंदशहर, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर की घाटमपुर, फिरोजाबाद की टूंडला, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी सीट शामिल है। वहीं जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट सपा के खाते में आई है।
बांगरमऊ सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार ने कांग्रेस की आरती वाजपेयी को हराकर जीत हासिल की है। देवरिया में भाजपा के सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सपा के ब्रह्मशंकर त्रिपाठी हराकर यह सीट जीती है। वहीं जौनपुर की मल्हनी सीट पर समाजवादी पार्टी के लकी यादव ने ने निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिंह को पराजित कर इसे जीता है।
बुलंदशहर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऊषा सिरोही ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार मोहम्मद युनूस को हराया। टूंडला विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार प्रेमपाल सिंह धनगर ने समाजवादी पार्टी (सपा) के महराज सिंह धनगर को हराकर जीत हासिल की है। वहीं कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी उपेंद्रनाथ पासवान ने 23820 वोटों से जीत दर्ज की है।
Published : 10 November 2020, 9:19 PM IST