हिंदी
बलरामपुर: उतरौला से सादुल्लाह नगर की तरफ जा रही खान ट्रैवेल्स थाना रेहरा बाजार के त्रिमोहानी तिराहे के पास अनियंत्रित हो कर टकरा गई। जिससे बस में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। इनमें से 6 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का इलाज रेहरा बाजार के सामुदायिक सवास्थ्य केंद्र पर हो रहा है।

रोज की तरह उतरौला से सवारी भर कर खान ट्रैवेल्स सादुल्लाहनगर की तरफ जा रही थी। तभी रेहरा बाजार के पास त्रिमोहनी तिराहे पर बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना के दौरान जाखौली गांव निवासी संता देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का इलाज रेहरा बाजार के सामुदायिक सवास्थ्य केंद्र पर हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक रामप्रताप वर्मा, सीओ इंद्रजीत सिंह, एसडीएम उतरौला जेपी सिंह मौके पर पहुंचे।
Published : 13 September 2017, 7:35 PM IST
No related posts found.