हिंदी
नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में एक स्कूल से अज्ञात लोगों ने तिजोरी चोरी कर ली, जिसमें 7.23 लाख रुपये थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने हरीश कुमार की शिकायत के हवाले से बताया कि 11 दिसंबर की देर रात अज्ञात लोग ‘बीजीएस विजयनाथम’ स्कूल में घुस गये और बिजली काटकर वहां रखी तिजोरी चुरा ली, जिसमें 7.23 लाख रुपये थे।
उन्होंने बताया कि स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है और मामला दर्ज कर लिया है।
Published : 13 December 2023, 7:31 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश गौतमबुद्ध नगर चोरी तिजोरी नोएडा पुलिस स्कूल
No related posts found.