
नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में गौर सिटी के पास एक ढाबे में भीषण आग लग गई है। आग चपेट में छह ढाबा सहित दो दुकान आ गई हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और कोतवाली बिसरख पुलिस मौके पर पहुंच गई।
अधिकारी ने बताया कि एक ढाबे में हुए शोर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी जो बाद में अन्य ढाबों में भी फैल गई काफी ज्यादा बढ़ गई और आसमान में काला धुआं छा गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। ढाबे में एलपीजी सिलेंडर रखे होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी।
इस हादसे में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ढाबा बंद था और ढाबे में कमर्शियल सिलेंडर भारी मात्रा में रखे थे और उनमें शॉर्ट सर्किट से आग लगी। सिलेंडरों को बाहर निकालने के बाद आग पर काबू पाया गया है।
Published : 13 March 2024, 9:53 AM IST
Topics : Big accident dhaba Gaur City uttar pradesh आग उत्तर प्रदेश गोलचक्कर गौर सिटी ग्रेटर नोएडा ढाबे