अमेरिका: आवास मंत्री के रूप में कार्सन को सीनेट से मंजूरी

अमेरिकी सीनेट ने आवास एवं शहरी विकास मंत्री के तौर पर बेन कार्सन को मंजूरी दे दी है। सीनेट में गुरुवार को कार्सन के पक्ष में 58 और विपक्ष में 41 वोट पड़े। समाचार पत्र के मुताबिक, प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन रहे कार्सन को भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कैबिनेट के अन्य मंत्रियों की तुलना में कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं है। हालांकि उन्हें मंजूरी के लिए अन्य मंत्रियों की तुलना में डेमोक्रेट्स सदस्यों का अधिक विरोध नहीं झेलना पड़ा।

Updated : 3 March 2017, 12:54 PM IST
google-preferred

वाशिंगटन:  अमेरिकी सीनेट ने आवास एवं शहरी विकास मंत्री के तौर पर बेन कार्सन को मंजूरी दे दी है। सीनेट में गुरुवार को कार्सन के पक्ष में 58 और विपक्ष में 41 वोट पड़े। समाचार पत्र के मुताबिक, प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन रहे कार्सन को भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कैबिनेट के अन्य मंत्रियों की तुलना में कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं है। हालांकि उन्हें मंजूरी के लिए अन्य मंत्रियों की तुलना में डेमोक्रेट्स सदस्यों का अधिक विरोध नहीं झेलना पड़ा।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी सीनेट ने ऊर्जा मंत्री के रूप में रिक पेरी को मंजूरी दी

इस पद के लिए मंजूरी मिलने के बाद कार्सन इस विभाग का नेतृत्व करेंगे। इसका बजट 47 अरब डॉलर का है।

कार्सन को येल विश्वविद्यालय से छात्रवृत्ति मिली थी और 33 साल की उम्र में वह जॉन्स हॉपकिन्स चिल्ड्रन्स सेंटर के पीड्रियाट्रिक न्यूरोसर्जरी विभाग के निदेशक नामित हुए थे।

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने आईएस को हराने के लिए योजना बनाई

वह अपने मेडिकल करियर के बाद नेता बन गए। वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी के लिए दावेदार रहने वालों में से एक हैं।   (आईएएनएस)

Published : 
  • 3 March 2017, 12:54 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement