हिंदी
वाशिंगटन: अमेरिका ने काला सागर में डूबे रूस के शक्तिशाली युद्धपोत मोस्कोवा को निशाना बनाने के लिए यूक्रेन को खुफिया जानकारी दी थी।अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र किया।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है, मोस्काेवा 13 अप्रैल को मरम्मत के लिए सेवस्तोपोल बंदरगाह के अपने रास्ते पर था, तभी आग लगने की वजह से इसमें विस्फोट हुआ और यह दुर्घटना का शिकार हो गया। (वार्ता)
Published : 6 May 2022, 12:25 PM IST