Ukraine-Russia: अमेरिका ने पूरा किया अपना वादा, भारी मात्रा में यूक्रेन को दिए गोला-बारुद

अमेरिका ने यूक्रेन को आवंटित किए जाने वाले गोला-बारूद का लगभग 75 प्रतिशत वितरित किया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 19 May 2022, 4:04 PM IST
google-preferred

वाशिंगटन: अमेरिका ने यूक्रेन को आवंटित किए जाने वाले गोला-बारूद का लगभग 75 प्रतिशत वितरित किया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने यह जानकारी दी है।

श्री किर्बी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा, “ हम यूक्रेन को 155 गोलाबारूद के 2,09,000 राउंड देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और अभी तक यूक्रेनी सेना को 75 फीसदी से अधिक गोला बारूद वितरित किया जा चुका है।” (यूनिवार्ता)

Published :  19 May 2022, 4:04 PM IST

Advertisement