
नई दिल्ली: पुणे में ट्रेनी आईएएस रही पूजा खेडकर (Pooja Khedkar) की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पूजा के खिलाफ UPSC ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लोक सेवा आयोग (UPSC) ने पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द करने को लेकर नोटिस जारी किया है। साथ ही आयोग उसके खिलाफ FIR भी दर्ज करवा दी है।
UPSC का कहना है कि पूजा खेडकर ने फर्जी पहचान बनाकर परीक्षा दी थी। उन्होंने परीक्षा देने के लिए अपनी असली पहचान छुपाई और फर्जी पहचान दिखाकर एग्जाम दिया था। पूजा भविष्य में होनी वाली परीक्षाओं में न बैठ सकें, इसे लेकर भी आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आयोग का कहना है कि पूजा खेडकर ने पहचान छिपाकर तय सीमा से ज्यादा परीक्षा दी। आयोग ने पूजा को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि उनकी उम्मीदवारी को रद्द क्यों न किया जाए और उनको भविष्य की परीक्षाओं में बैठने से क्यों न रोका जाए।
Published : 19 July 2024, 3:57 PM IST
Topics : fir IAS notice pooja khedkar UPSC केस ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर बर्खास्त