
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इसी माह 4 अक्टूबर को देश भर में आयोजित सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा 2020 और भारतीय वन सेवा (IFS) की प्रारंभिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा 2020 और भारतीय वन सेवा (IFS) की प्रारंभिक परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वाबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
उक्त वेबसाइट के अलावा upsconline.nic.in पर भी परीक्षा परिणाम देखे जा सकते हैं और रिजल्ट को पीडीएफ फार्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है।
Published : 24 October 2020, 9:00 AM IST
Topics : IAS IFS UPSC Prelims result 2020 UPSC Results परीक्षा परिणाम भारतीय वन सेवा संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा