बड़ी खबर: यूपी भाजपा के कद्दावर विधायक की चिट्ठी ने दिल्ली में मचाया हड़कंप

उत्तर प्रदेश के कद्दावर भाजपा विधायक के एक पत्र से दिल्ली में हड़कंप मच गया है। इस पत्र के बाद ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या यूपी में बड़ा बदलाव होगा? पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 17 July 2024, 7:42 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की सियासत को लेकर यूपी के भाजपा नेताओं की बयानबाजी के बीच एक पत्र चर्चाओं के केंद्र में हैं। यूपी से भाजपा के विधायक ने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक पत्र लिखा है। इस पत्र के बाद नार्थ ब्लॉक से लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व तक में हड़कंप मचा हुआ है।

डाइनामाइट न्यूज़ के हाथ भी भाजपा विधायक का यह पत्र हाथ लगा है। ये विधायक पूर्वांचल से आते हैं और भाजपा से सात बार एमएलए चुने गये हैं। ये विधायक यूपी में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।  

यूपी के भाजपा विधायक ने गृह मंत्री समेत पार्टी अध्यक्ष को पत्र भेजकर यूपी के एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा उनकी हत्या किये जाने की आशंका जतायी है।

भाजपा विधायक ने अपने पत्र में यहां तक लिखा है कि इस कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को यूपी के सत्ता प्रतिष्ठान के बड़े लोगों का वरदहस्त और संरक्षण प्राप्त है। 

भाजपा विधायक के इस पत्र और खुलासे के बाद यूपी से लेकर दिल्ली तक भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। हो सकता है कि इस मामले को लेकर आने वाले दिनों में यूपी की सियासत में कोई बदलाव नजर आये।
 

Published : 
  • 17 July 2024, 7:42 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement