अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार शुक्रवार 4 बजे

देश के लोकप्रिय नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी गुरुवार शाम निधन हो गया है। उनके निधन के बाद से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी खबर..

Updated : 16 August 2018, 7:08 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज निधन हो गया है। जिसके बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर के बाद उनके प्रशंसक एम्स के बाहर मौजूद हैं। वहीं उनके निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा को लेकर भी तैयारी कर ली गए है।  

अंतिम यात्रा की जानकारी देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बताया कि सुबह 7.30 से 9 बजे तक लोग सरकारी निवास पर दर्शन कर सकेंगे फिर 9 बजे से पार्टी कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ता और आमजन दर्शन करेंगे। 1 बजे अटल जी अंतिम यात्रा राष्ट्रीय स्मृति स्थल के लिए रवाना होगी और 4 बजे अंतिम संस्कार किया जायेगा।

यह भी पढ़ें: बुझ गया अटल सितारा, नहीं रहे वाजपेयी, पूरा देश गमगीन

अंतिम यात्रा की पूरी जानकारी:

  • शुक्रवार सुबह 9 बजे- भाजपा मुख्यालय पर रखा जायेगा पार्थिव शरीर
  • शुक्रवार सुबह 10 बजे से 1 तक तक होगा अंतिम दर्शन 
  • 1 बजे- अंतिम यात्रा होगी राष्ट्रीय स्मृति स्थल के लिए रवाना
  • अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम 4 बजे दिल्ली में  
  • अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है

Published : 
  • 16 August 2018, 7:08 PM IST

Related News

No related posts found.