
गोरखपुर: (Gorakhpur) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की महिला आयोग (Woman Commission) की उपाध्यक्ष चारु चौधरी (Charu Chaudhary) ने शुक्रवार को गोरखपुर महिला संरक्षण गृह (Women Protection Home) घंटाघर का औचक निरीक्षण (Inspection) किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिलाओं से बातचीत की, उनको मिलने वाली सुविधाओं को जाना। शौचालय, किचन और रूम का निरीक्षण के दौरान पाई गई कुछ कमियों को संबंधित अधिकारियों और अधीक्षिका को दूर करने का निर्देश दिया।
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने शनिवार को महिला संरक्षण गृह घंटाघर का निरीक्षण करने के बाद देखिये डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में क्या कहा महिलाओं को लेकर#UttarPradsh @UPGovt pic.twitter.com/0NAdKmtljM
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 21, 2024
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस दौरान उन्होंने सभी रिकॉर्ड और उपस्थिति रजिस्टर को भी चेक किया और वार्डन से औचक निरीक्षण की बात भी कही। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी भी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा महिलाओं को अच्छी शिक्षा, भोजन और स्वास्थ्य मिलते रहना चाहिए।
Published : 21 September 2024, 7:56 PM IST
Topics : Charu Chaudhary inspection uttar pradesh Woman Commission women protection home उत्तर प्रदेश औचक निरीक्षण चारु चौधरी महिला आयोग महिला संरक्षण गृह