संविदा कर्मचारियों को चाहिये समान काम के लिये समान वेतन, घेरा भाजपा मुख्यालय

यूपी राज्य परिवहन निगम के संविदा कर्मचारियों ने समान काम के लिये समान वेतन की मांग को लेकर भाजपा मुख्यालय का घेराव किया।

Updated : 21 August 2017, 7:00 PM IST
google-preferred

लखनऊ: यूपी राज्य परिवहन निगम के संविदा कर्मचारियों ने भाजपा मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुये कर्मचारियों ने समान काम-समान वेतन की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।

निगम के प्रदेश अध्यक्ष रामराज विश्वकर्मा ने बताया कि यूपी परिवहन में संविदा चालकों और परिचालकों के साथ दोहरा बर्ताव किया जा रहा है। निगम के ही नियमित कर्मचारियों और संविदा कर्मचारियों के बीच भेदभाव किया जाता है। हमारी मांग है कि समान काम के लिए समान वेतन दिया जाना चाहिये। उन्होंने इस मामले में निगम पर श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया और इसे बंद करने की मांग की।

प्रदर्शन करते संविदा कर्मचारी

निगम की कमेटी पर लगाया आरोप

कर्मचारियों ने निगम की आर्बीटेशन कमेटी पर संविदा चालकों और परिचालकों के शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने बताया की आर्बीटेशन कमेटी में निगम के ही अधिकारी होते हैं, जो कर्मचारी हितों के लिए आवाज उठाने वाले संविदा कर्मचारियों का उत्पीड़न करते हैं।

Published : 
  • 21 August 2017, 7:00 PM IST

Related News

No related posts found.