उत्तर प्रदेश: भ्रूण के लिंग का खुलासा करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

मेरठ जिले के दौराला क्षेत्र में पुलिस ने भ्रूण के लिंग का खुलासा करने वाले गिरोह में शामिल दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 June 2023, 9:35 AM IST
google-preferred

मेरठ: मेरठ जिले के दौराला क्षेत्र में पुलिस ने भ्रूण के लिंग का खुलासा करने वाले गिरोह में शामिल दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया, 'दौराला थाना क्षेत्र में विनोद कुमार, वीरवती और पूनम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एक ऐसे गिरोह का हिस्सा थे, जो भ्रूण के लिंग का पता लगाते थे।

पुलिस टीम इस गिरोह में शामिल सोनोग्राफी क्लीनिक और चिकित्सकों की पहचान करने की भी कोशिश कर रही हैं।

पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज किया है।

Published : 

No related posts found.