हिंदी
नोएडा: ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना शाम करीब पांच बजे जेवर-खुर्जा रोड पर हुई जब एक ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, 'घटना के बारे में सूचना मिलने पर, स्थानीय पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान आरती (25), मोहिनी (17) और धर्मेंद्र (36) के रूप में हुई है।'
अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में पंजीकृत ट्रक को जब्त कर लिया गया है और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
Published : 9 December 2023, 10:18 AM IST
Topics : ग्रेटर नोएडा टक्कर ट्रक ई रिक्शा पुलिस मौत सड़क दुर्घटना
No related posts found.