
लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोमवार दोपहर 49,568 पदों के लिए सिपाही भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: यहां हो रही है 2792 पदों पर बंपर भर्तियां, नौकरी का बेहतरीन मौका हाथ से ना निकल जाए
एक प्रेस कांफ्रेंस में नतीजे जारी किए गए। प्लाटून कंमाडर, अग्नमिशमन अद्धितीय अधिकारी, आरक्षी, आरक्षी पीएसी, आरक्षी एंव समकक्ष, लिपिक संवर्ग और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए पदों के पर हुई परीक्षाओं के अंतिम परिणाम जारी किए गए हैं। कुल 137, 253 अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है। 31,360 सिविल पुलिस और 18208 पीएसी के सिपाही पद पर भर्ती परीक्षा हुई थी। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UPSC ने निकाली सैंकड़ों पदों के लिए वैकेंसी, यहां जानें आवेदन से जुड़ी जानकारी
बता दें कि सिपाही के इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27-28 जनवरी 2019 को कराई गई थी, जिसका परिणाम नवंबर 2019 को जारी किया गया था।
Published : 2 March 2020, 5:15 PM IST
Topics : Results UP Police Constable result 2019 uttar pradesh उत्तर प्रदेश परिणाम पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यूपी पुलिस सिपाही भर्ती