यूपी में सर्राफा कारोबारियों का मोर्चा, बंद रहेंगे बाजार

खराब कानून व्यवस्था से परेशान सर्राफा कारोबारियों ने मोर्चा खोला है। इसी के चलते व्यापारियों ने प्रदेश भर में हड़ताल का ऐलान किया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 May 2017, 10:55 AM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में गुस्सा है। इसी को लेकर प्रदेश के सभी सर्राफा व्यापारियों ने मोर्चा खोला है। शुक्रवार को व्यापारियों ने प्रदेश भर में हड़ताल का ऐलान किया है। मथुरा में सर्राफा व्यापारी से बड़ी लूट और डबल मर्डर का मुद्दा एक तरफ विधानसभा में गूंज रहा है तो वहीं व्यापारियों में भी इसके लिए गुस्सा है और इसी के चलते आज बाजार बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु की सड़को से अधिकतर बसें रहीं नदारद

गौरतलब है कि मथुरा में 15 मई को देर शाम होली गेट के अंदर मयंक चेन्स के ज्वेलरी शो-रूम में घुसकर बदमाशों ने करीब आठ किलो सोना लूट लिया था। सर्राफा कारोबारी मेघ अग्रवाल और विकास अग्रवाल की हत्या और 4 करोड़ रुपए की डकैती का मामला सामने आया था। अपराधियों ने दुकान में घुसकर गोली मारी थी। उनकी करतूत सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी। अब ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी मामले को लेकर विपक्ष ने विधानसभा में कानून -व्यवस्था का मामला उठाया और अब कारोबारियों ने भी मोर्चा खोला है।

Published : 

No related posts found.