लखनऊ में कृषि मंत्री बोले- किसानों की आय बढ़ाना सरकार का प्रमुख लक्ष्य

यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उनकी सरकार का मुख्य लक्ष्य किसानों की आय बढ़ाना है, इसके लिये सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। पूरी खबर..

Updated : 10 April 2018, 7:48 PM IST
google-preferred

लखनऊ: यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस  में कहा कि किसानों की आय बढ़ाना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा किसानों की आए बढ़ाने के लिए लिए गए फैसलों की जानकारी भी दी।

कृषि मंत्री ने कहा कि मार्च के महीने में किसानों को 15 लाख सॉइल हेल्थ कार्ड का वितरण किया जा चुका है। अप्रैल में भी 10 लाख स्वाइल हेल्थ कार्ड का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 29 लाख सैंपल कलेक्ट किए गए हैं, जिनके हेल्थ कार्ड दिसंबर से पहले किसानों को दे दिए जाएंगे। साथ ही हर गांव में किसान कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से कृषि विभाग द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी किसानों को दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि यूपी के वाराणसी जिले में राइस रिसर्च सेंटर खोलने की योजना है, जिसके लिए सरकार की ओर से जमीन भी उपलब्ध करा दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि मंत्री ने खेती में किसानों द्वारा रासायनिक कीटनाशकों के प्रयोग को कम किए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेती में रासायनिक खादों के प्रयोग को कम करने की जरूरत है। रासायनिक खादों से अनाजों में पोषक तत्वों की कमी होती है, जिससे बच्चों को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता।
 

Published : 
  • 10 April 2018, 7:48 PM IST

Related News

No related posts found.