
लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन के सचिवालय प्रशासन अनुभाग एक के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने जलशक्ति विभाग के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें नमामि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई (यांत्रिक), लघु सिंचाई, परती भूमि विकास और बाढ़ नियंत्रण विभाग को इसमें शामिल किया जाएगा।
जल्द ही नए बनाए गए विभागों के कोड आदि का निर्धारण संबंधी अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।
Published : 30 August 2019, 3:47 PM IST
Topics : Government Jal Shakti Department Lucknow secretariat uttar pradesh उत्तर प्रदेश जलशक्ति विभाग लखनऊ सचिवालय सरकार