फतेहपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में एक की मौत

सरकंडी गाँव से सटे छोटेलाल पुर गाँव में अबैध दारू का धन्धा अरसे से फलफूल रहा है। सूत्रों का कहना है कि अवैध दारू भी जानलेवा हो सकती है।

Updated : 10 July 2017, 7:01 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के सरकन्डी गाँव में संदिग्ध परिस्थिति में एक मौत का मामला सामने आया है। मृतक का नाम मनोज कुमार (45 वर्ष) बताया जा रहा है जो बिन्दकी कोतवाली में 20 साल से रसोइया का काम करता था। मनोज का शव आज सुबह 11 बजे उक्त गाँव से 200 मीटर पहले नाले के पास मिला है।

जानकारी के मुताबिक कल देर रात मनोज बिन्दकी कोतवाली से खाना बनाने का काम पूरा कर गांव सरकंडी के लिये साइकिल से निकला था। देर रात घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की। साथ में कोतवाली पुलिस को घर न पहुंचने से अवगत करा दिया था। सुबह खोजबीन में लगे परिजनों को नाले के पास मनोज के पड़े होने की जानकारी मिली। उसकी साइकिल भी कुछ दूरी पर पड़ी मिली। मनोज के शव को  देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

मनोज की नाक से खून आना व खून पड़ा देखकर हत्या के कयास लगाये जा रहे है। परन्तु मनोज के भाई व पुत्र आलोक ने किसी से रंजिश न होना बताया। मनोज की पत्नी रजनी देवी का पुत्री नेहा के साथ रो-रो कर बुरा हाल है। मनोज के तीन बेटे है। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मनोज के गांव सरकंडी के से सटे छोटेलाल पुर गाँव में अबैध शराब का धंधा अरसे से फलफूल रहा है। सूत्रों का कहना है कि अवैध शराब भी जानलेवा हो सकती है क्योंकि मनोज शराब पीने का शौकीन था। यहां उसका आना जाना भी था।

Published : 
  • 10 July 2017, 7:01 PM IST

Related News

No related posts found.