फतेहपुर: जूली बोले- भगवा रंग किसी पार्टी का प्रतीक नहीं, भ्रष्टाचार करेंगे खत्म

निकाय चुनाव में प्रतीक चिन्ह मिलने के बाद सभी प्रत्याशियों ने चुनावी जंग के लिये कमर कस ली है। जनपद में प्रचार-प्रसार जोरों पर है। नगर पालिका अध्यक्ष के स्वरूपराज सिंह जूली इन चुनावों में अपनी पत्नी दीपिका सिंह को महिला सीट पर बतौर प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा रहें हैं।

Updated : 15 November 2017, 7:30 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: निकाय चुनाव में प्रतीक चिन्ह मिलने के बाद सभी प्रत्याशियों ने कमर कस ली है। समस्त जनपद में प्रचार प्रसार जोरों पर नगर पालिका अध्यक्ष के स्वरूपराज सिंह जूली अपनी पत्नी दीपिका सिंह को महिला सीट पर बतौर प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा रहे हैं।

 

 

डाइनामाइट न्यूज़ को जानकारी देते हुए प्रत्याशी दीपिका सिंह के पति जूली ने कहा कि नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुख्य मुद्दे को लेकर हम चुनाव लड़ेंगे औऱ भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। साथ ही सीवर लाइन,पार्को में अवैध कब्जों को भी वो हटवाएंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने उनका शोषण किया है।

जिसकी वज़ह से उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र दिया। 20 वर्षों तक पार्टी की सेवा करने बाद भी उनको तवज्जो नहीं दी गई। भाजपा में शामिल होने की बात पर उन्होंने कहा कि अभी उनका मुख्य उद्देश्य चुनाव जीतना है। जूली ने सूबे की योगी सरकार पर निशाना साधते हुऐ कहा कि आठ महीने से भाजपा की सरकार है। फिर भी जिले का कोई भी विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भगवा रंग किसी पार्टी की पहचान नहीं है, ये एक सोच और विचार धारा है।

(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको फतेहपुर नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड कॉल करें)

 

Published : 
  • 15 November 2017, 7:30 PM IST

Related News

No related posts found.