CM Yogi in Ayodhya: जानिये सीएम योगी ने काबुल नदी के जल से क्यों किया अयोध्या में राम जन्मभूमि का जलाभिषेक

दीपोत्सव से पहले अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को काबुल नदी के जल से राम जन्मभूमि का जलाभिषेक किया। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये आखिर क्यों किया सीएम योगी ने ऐसा

Updated : 31 October 2021, 5:51 PM IST
google-preferred

लखनऊ: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राम नगरी अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने काबुल नदी के जल में गंगा जल में मिलाकर रामलला का जलाभिषेक किया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य भी देखा और रामलला की पूजा-अर्चना की।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा रविवार को काबुल नदी के जल में गंगा जल में मिलाकर रामलला का जलाभिषेक किये जाने की चर्चाएं जोरों पर हैं। बता दें कि काबुल नदी का जल अफगानिस्तान की एक बालिका द्वारा प्रेम से भेजा गया था, जिसे सीएम योगी सहर्ष स्वीकार कर लिया। अफगानिस्तान की इस लड़की ने काबुल नदी का जल भेजकर राम जन्मभूमि का जलाभिषेक करने की इच्छा जताई थी, जो राम के प्रति का लड़की की श्रद्धा को भी दर्शाता है। इसी कारण सीएम योगी ने काबुल नदी के जल में गंगा जल में मिलाकर रामलला का जलाभिषेक किया।

काबुल की इस लड़की ने पीएम नरेन्द्र मोदी से रामलला पर काबुल नदी के जल को चढ़वाने का अनुरोध किया था। प्रेम से भेजे गए लड़की के इस उपहार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी-खुशी स्वीकार किया और उसी जल से रामलला का अभिषेक किया। 

रामजन्म भूमि के जलाभिषेक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज यहां पर गंगा नदी व अफगानिस्तान की काबुल नदी का जल आया है। काबुल से एक बालिका ने वहां पर भय के माहौल में जी रहीं तमाम महिलाओं के दर्द को भेजा है। मुझे उन सभी महिलाओं और बालिकाओं की पीड़ा को भारत की संवेदना से जोड़ते हुए आज मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की इस जन्मस्थली पर इस जल को अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। 

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य भी देखा और रामलला की पूजा-अर्चना की।

Published : 
  • 31 October 2021, 5:51 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement