सीएम योगी ने गंभीर रूप से बीमार लोगों को प्रदान की आर्थिक सहायता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किडनी, लिवर, कैंसर समेत तमाम तरह की गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त लगभग 90 लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। पूरी खबर..

Updated : 24 July 2018, 4:04 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को बड़ी आर्थिक सहायता दी है। राज्य के विभिन्न जिलों के 91 लोगों के यह आर्थिक सहायता दी गयी। सीएम योगी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इस मद में एक करोड़ 21 लाख 94 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। 

जानकारी के मुताबिक लाभार्थियों में  फैजाबाद की श्रीमती गेंदा देवी, श्रावस्ती के अब्दुल सलाम तथा मेरठ की स्वाती सैनी समेत कई लोग शामिल है। जिन लोगों को यह आर्थिक सहायता दी गयी उसमें से अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रस्त हैं।

 

Published :  24 July 2018, 4:04 PM IST

Related News

Advertisement