हिंदी
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन हो गया है। चेतन चौहान का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। उन्हें हाल ही में लखनऊ पीजीआी से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतन चौहान के निधन पर शोक जताया है।
चेतन चौहान कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे। जिसके बाद उन्हें किडनी और हृदय संबंधी परेशानियां भी हो गयी थी। कुछ दिन उनका लखनऊ में भी इलाज चला। आज शाम लगभग 4:30 बजे उनका मेदांता अस्पताल में निधन हुआ।
मेदांता अस्पताल में उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। 11 जुलाई को चेतन चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 73 वर्षीय चेतन चौहान की एक दिन पहले ही तबीयत और बिगड़ गई थी और उनकी किडनी फेल हो गई थी।
Published : 16 August 2020, 7:00 PM IST
Topics : अस्पताल उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान निधन
No related posts found.