
लखनऊ: यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) की फूलपुर सीट (Phulpur seat) पर शनिवार को मतगणना (Counting) के दौरान बवाल और मारपीट की खबर सामने आयी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार फूलपुर में मतगणना केंद्र पर भाजपा (BJP) और सपा (SP) समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ओर से कुर्सियां फेंकी गईं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं की सपा समर्थकों से कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद और मारपीट में बदल गई। जिसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई और कुर्सियां फेंकने का सिलसिला शुरू हो गया।
फूलपुर सीट पर मतगणना के दौरान बवाल
➡️गड़बड़ी को लेकर सपा और बीजेपी के एजेंट भिड़े
➡️पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां#ResultsOnDynamiteNews #UPByPolls#MaharashtraElection2024 #JharkhandElection2024 #Election2024 #JharkhandAssemblyElection2024 #ElectionResults2024 pic.twitter.com/T9wAlp9GcW— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 23, 2024
सपा व बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर गलत मतगणना कराने का आरोप लगाया।
Published : 23 November 2024, 12:31 PM IST
Topics : Counting HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Phulpur seat Prayagraj TrendingNews UP Byelections Results