हिंदी
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इटावा नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित कुमार सिंह ने बताया कि इटावा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर इकदिल थाना क्षेत्र के एक कस्बे में बहन से मिलने के बाद फ्रेंडस कॉलोनी निवासी विमला देवी अपने बेटा-बेटी के साथ घर लौट रही थी, तभी एक तेज रफ्तार कार ने तीनों को रौंद दिया।
सिंह के मुताबिक, हादसे में विमला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके बेटे देव (सात) और बेटी रिया (10) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सिंह ने बताया कि विमला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज, सैफई रेफर कर दिया।
Published : 17 September 2023, 10:39 AM IST
Topics : इटावा जिले उत्तर प्रदेश कार तेज रफतार भाई बहन मां मौत
No related posts found.