UP Board 12th Class Topper: यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर बने शुभ छाबरा, देखिये टॉपर्स की पूरी सूची

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 10वीं में 89.78% और 12वीं में 75.52 फीसदी छात्र पास हुए हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 25 April 2023, 3:10 PM IST
google-preferred

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा से जुड़े छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 

महोबा के शुभ छाबरा यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर बने हैं। शुभम के बाद सुभाष गंगवार (पीलीभीत) और अनामिका (इटावा) ने संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। प्रियांशु उपाध्याय (फतेहपुर), खुशी (फतेहपुर) और सुप्रिया सिद्धार्थनगर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सीतपुर की प्रियांशी सोनी यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा की टॉपर बनी हैं। प्रियांशी ने 600 में 590 अंक लेकर यूपी बोर्ड परीक्षा को टॉप किया।

यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 89.78 फीसदी और 12वीं में 75.52 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। 

इच्छुक छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- results.upmsp.edu.in और रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर एक्टिव लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Published : 
  • 25 April 2023, 3:10 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement