
लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम अबसे थोड़ी देर बाद दोपहर 12.30 बजे जारी किया जायेगा। परीक्षा परिणामों को घोषित करने से पहले यूपी सरकार द्वारा बकायदा एक प्रेस कॉंफ्रेंस का आयोजन किया जायेगा, जिसमें परीक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जायेगी।
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का परिणाम जारी होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी छात्रों के लिये एक खास संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने सभी छात्रों से परीक्षा परिणाम सहजता के साथ स्वीकार करने की अपील की है।
मेरे प्यारे बच्चों,
आज यूपी बोर्ड का परीक्षाफल आना है। वैसे परीक्षा व परीक्षाफल आत्म विश्लेषण का माध्यम मात्र हैं।
अतः प्रत्येक परीक्षाफल को सहजतापूर्वक स्वीकार करना ही श्रेष्ठ है।
प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी को मनोनुकूल परीक्षाफल की प्राप्ति हो।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 27, 2020
सीओम योगी ने ट्वीट करके ये संदेश जारी किया और सभी के लिये मनोकूल परिणाम प्राप्त होने की भी दुआंए की है।
गौरतलब है कि इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में कुल 56,89,622 छात्र शामिल हुए थे और 1.2 लाख टीचर्स द्वारा कुल 3.5 करोड़ कापियां जांची गयी।
राज्य में यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाएं 18 फरवरी से 6 मार्च, 2020 तक आयोजित की गयी थी। लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम रुक गया था। इस वजह से अप्रैल या मई में आने वाले यूपी बोर्ड के रिजल्ट में देरी हो गई और अब यह रिजल्ट आज जारी किया जा रहा है।
Published : 27 June 2020, 10:54 AM IST
Topics : Board result CM Yogi uttar pradesh उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ