हिंदी
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा से जुड़े छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आज यानी 25 अप्रैल दोपहर बाद जारी किये जाएंगे।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगा। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर जाकर और जरूरी जानकारी भरकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।
परीक्षा परिणाम के ऐलान के बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in और रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर एक्टिव होने वाले लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश में 100 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब बोर्ड परिणाम समय से पहले 25 अप्रैल को जारी किये जाएंगे।
Published : 25 April 2023, 11:03 AM IST
Topics : 10वीं 12वीं परीक्षा UP Board Result 2023 उत्तर प्रदेश परीक्षा परिणाम 2023 बोर्ड परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड
No related posts found.