हिंदी
लखनऊ: भाजपा से लखनऊ की नगर निगम महापौर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया का कहना है कि उनका किसी भी दल से मुकाबला नही है। उन्होंने बताया कि इस बार फिर से लखनऊ की जनता भाजपा पर ही विश्वास जताएगी। जब उनसे भ्रष्टाचार मामले पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि केंद्र और यूपी में भाजपा की सरकारें होने के कारण भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी रणनीति अपनाई जाएगी। जिससे निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर किया जा सके।
फिर यूपी में भाजपा का परचम
नामांकन से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने मुख्यालय में स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही उन्होनें मीडिया से बात करते हुए बताया कि लखनऊ समेत पूरे यूपी की महान जनता इस बार फिर से रिकॉर्ड मतों से भाजपा प्रत्याशियों को जितायेगी। वहीं उन्होंने बताया कि केंद्र और यूपी में भाजपा की सरकार होने के कारण विकास में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
Published : 7 November 2017, 5:11 PM IST
No related posts found.