हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम का इंतजार करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राज्य के सभी 75 जिलों में गत 6 जुलाई को यह परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रयागराज की रागिनी यादव यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा की टॉपर घोषित की गई हैं।
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 का आयोजन और संचालन महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय को उत्तर प्रदेश शासन ने राज्य स्तरीय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 का उत्तरदायित्व लगातार तीसरी बार दिया।
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 का रिजल्ट महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय (MJPRU) की वेबसाइट: http://upbed2022.in पर देखा जा सकता है।
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रयागराज की रागिनी यादव ने सर्वाधिक अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया है। रागिनी यादव ने इस परीक्षा में 359.66 अंक हासिल किये हैं।
Published : 5 August 2022, 4:09 PM IST
Topics : Ragini Yadav UP BEd entrance exam 2022 UP BEd JEE Result 2022 उत्तर प्रदेश टॉपर यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 रागिनी यादव
No related posts found.