हिंदी
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इटावा सफ़ारी में बफ़र जोन में घुस आए तेंदुए के कारण हिरणों की मौत को लेकर यूपी सरकार को घेरा है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार को बाहर से घुस आये तेंदुआ को पकड़ने की सार्थक योजना बनाने की भी सलाह दी है।
इटावा सफ़ारी में, जंगल की तरफ़ से बफ़र जोन में घुस आए तेंदुए के कारण हिरणों की मौत को गंभीरता से लेकर, सरकार को तुरंत तेंदुआ पकड़ने की सार्थक योजना बनानी चाहिए।
सफ़ारी प्रशासन को मुस्तैदी के साथ हर संभव प्रयास कर, भविष्य में ऐसी घुसपैठ को नाकाम करने का पुख़्ता इंतजाम करना चाहिए। pic.twitter.com/4im3v0wVMT
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 28, 2022
अखिलेश यादव ने एक ट्विट करके कहा “इटावा सफ़ारी में, जंगल की तरफ़ से बफ़र जोन में घुस आए तेंदुए के कारण हिरणों की मौत को गंभीरता से लेकर, सरकार को तुरंत तेंदुआ पकड़ने की सार्थक योजना बनानी चाहिए”।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने अपने इस ट्विट में आगे लिखा “सफ़ारी प्रशासन को मुस्तैदी के साथ हर संभव प्रयास कर, भविष्य में ऐसी घुसपैठ को नाकाम करने का पुख़्ता इंतजाम करना चाहिए”।
Published : 28 April 2022, 11:59 AM IST
Topics : Akhilesh Yadav Etawah Safari अखिलेश यादव अध्यक्ष इटावा सफ़ारी तेंदुआ यूपी सरकार लखनऊ समाजवादी पार्टी हिरण