झामुमो नेता को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी, हालत गंभीर

डीएन ब्यूरो

झारखंड में बोकारो जिले के दुगदा थाना क्षेत्र के दुग्दा बस्ती गांव में गुरुवार की रात 10:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्थानीय नेता अब्बास खान को गोली मार दी।

गोली (फाइल)
गोली (फाइल)


बोकारो: झारखंड में बोकारो जिले के दुगदा थाना क्षेत्र के दुग्दा बस्ती गांव में गुरुवार की रात 10:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्थानीय नेता अब्बास खान को गोली मार दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमले में अब्बास लहू लुहान हो गये। अब्बास खान को गंभीर अवस्था में बोकारो स्थित बीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक है।

बोकारो बेरमो के एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने बताया कि अब्बास खान रात्रि साढ़े 10 बजे दुगदा बस्ती से अपने घर जा रहे थे, लेकिन घर पहुंचने से पूर्व ही घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने अब्बास पर दो गोलियां दाग दीं जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोली अब्बास के पेट और कंधे में लगी है।एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने बताया कि अब तक अपराधियों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

 










संबंधित समाचार