हिंदी
नयी दिल्ली: नीदरलैंड्स की शराब विनिर्माता हेनेकेन के स्वामित्व वाली यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड (यूबीएल) ने विवेक गुप्ता को अपना प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यूबीएल ने बृहस्पतिवार को गुप्ता की नियुक्ति की घोषणा की। गुप्ता इसके पहले ऑनलाइन कारोबार मंच उड़ान डॉट कॉम से हुए थे। उनकी नियुक्ति 25 सितंबर से अगले पांच साल के लिए प्रभावी होगी।
लोकप्रिय बीयर ब्रांड किंगफिशर बनाने वाली कंपनी यूबीएल ने शेयर बाजार को बताया कि उसके निदेशक मंडल की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में कंपनी के एमडी और सीईओ के तौर पर गुप्ता की नियुक्ति को मंजूरी दी गई।
उन्हें निदेशक मंडल में अतिरिक्त निदेशक की जिम्मेदारी भी दी गई है। उनकी नियुक्ति को शेयरधारकों की मंजूरी मिलनी अभी बाकी है।
Published : 7 September 2023, 7:06 PM IST
Topics : नयी दिल्ली नीदरलैंड्स प्रबंध निदेशक यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड विवेक गुप्ता शराब विनिर्माता हेनेकेन
No related posts found.